‘राधे-राधे बोलने पर अखिलेश यादव को आपत्ति क्यों?’ UP बीजेपी चीफ ने सपा प्रमुख पर बोला तीखा हमला

Pankaj Chaudhary: उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान हमारी सबसे बड़ी ताकत और सबसे बड़ा हथियार है। इसलिए प्रत्येक मतदाता की जिम्मेदारी है कि वह स्वयं मतदान केंद्र पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचे। यदि किसी कारणवश नाम छूट गया है या कोई त्रुटि है, तो निर्धारित समय के भीतर उसे ठीक कराने का प्रयास करें, ताकि चुनाव के समय मतदान से वंचित न रहना पड़े।

Pankaj Chaudhary: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सपा मुखिया पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि राधे-राधे कहने पर उन्हें आपत्ति क्यों हो रही है? हम सनातन धर्म को मानने वाले हैं और ब्रज की पावन भूमि पर राधे-राधे कहना हमारी स्वाभाविक आस्था और संस्कृति का हिस्सा है। राधे-राधे के संबोधन पर सवाल उठाना समझ से परे है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लखनऊ की उत्तर विधानसभा के फैजुल्लागंज में आयोजित ‘मतदाता जोड़ो अभियान’ में मतदाताओं से संवाद करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और मतदाता सूची में किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए, इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में अभियान चला रहे हैं।

Pankaj Chaudhary

पंकज चौधरी (फोटो साभार- TNN)

‘राधे-राधे’ कहने से भी सपा को परेशानी?

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान हमारी सबसे बड़ी ताकत और सबसे बड़ा हथियार है। इसलिए प्रत्येक मतदाता की जिम्मेदारी है कि वह स्वयं मतदान केंद्र पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचे। यदि किसी कारणवश नाम छूट गया है या कोई त्रुटि है, तो निर्धारित समय के भीतर उसे ठीक कराने का प्रयास करें, ताकि चुनाव के समय मतदान से वंचित न रहना पड़े। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने में उनकी सहायता करें। पार्टी ने 22, 23 और 24 नवंबर को तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया है, जिसमें विधायक, प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर की टीमों के साथ न्याय पंचायत प्रमुख, शक्ति केंद्र प्रमुख और बूथ प्रमुख सहित सभी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हैं।

End of Feed