Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर पहुंच भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने दर्शन-पूजन किया, CM योगी ने किया स्वागत

Gorakhpur News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज यानी गुरुवार 5 नवंबर को गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां पर उनका स्वागत किया। नवीन का आज वरिष्ठ नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है।

Gorakhpur News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज यानी गुरुवार 5 नवंबर को गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने महायोगी गुरु गोरक्षनाथ के दरबार में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को देखते हुए मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल के साथ राजनीतिक गतिविधियां भी तेज रहीं।

Nitin Nabin gorakhpur

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया

नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने मंदिर में गुरु गोरक्षनाथ के समक्ष शीश नवाया और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का यह गोरखपुर में दो दिवसीय सांगठनिक प्रवास है। उनके दौरे को उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन के साथ संवाद और आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

End of Feed