यूथ को बूथ तक पहुंचाने के लिए BJP का नया प्लान, राजेश चौधरी को युवा मोर्चा की कमान

उत्तर प्रदेश में 2027 (UP Election 2027) चुनाव को लेकर बीजेपी (BJP) चुनावी मोड में आ गई है। पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए सभी क्षेत्रों व 7 मोर्चों के प्रभारियों की घोषणा कर दी है।

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव (UP Election 2027) की सरगर्मी तेज हो गई है। सभी दलों ने अपने संगठन को हर मोर्चे पर दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। सत्ताधारी पार्टी बीजेपी (BJP) पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है। प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के बाद अब पार्टी ने सभी छह क्षेत्रों और 7 मोर्चा के लिए प्रभारियों की घोषणा कर दी है। मांट से बीजेपी विधायक राजेश चौधरी को प्रदेश युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही पार्टी ने अलग-अलग सामाजिक वर्गों और क्षेत्रों तक संगठन की पहुंच बढ़ाने की जिम्मेदारी भी नेताओं को दी है।

End of Feed