बगहा विधानसभा सीट पर NDA किस पर लगाएगी दांव? कौन टिकट की रेस में सबसे आगे; यहां जानें

Bihar Assembly Elections 2025: बगहा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने लगातार दो बार जीत दर्ज की है। हालांकि, इस बार पार्टी किस उम्मीदवार को चांस देगी यह देखना होगा? लेकिन, रुपेश पाण्डेय के एनडीए से उतरने के चांस अधिक दिख रहे हैं।

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में अक्टूबर या नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियां कर रही हैं। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान चल रहा है। बिहार के 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक बगहा विधानसभा सीट भी है। बगहा सीट पर बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी (NDA) और आरजेडी, कांग्रेस गठबंधन से कड़ा मुकाबला होगा। भारतीय जनता पार्टी यहां से लगातार दो बार चुनाव जीत दर्ज की है। बगहा विधानसभा सीट पर कई दावेदार हैं। लेकिन, चंपारण के रहने वाले युवा बिजनेसमैन रुपेश पाण्डेय भी भाग्य आजमा रहे हैं। वे पब्लिक च्वाइस में सबसे आगे चल रहे हैं।

रुपेश पाण्डेय

रुपेश पाण्डेय (फोटो-साभार रुपेश पाण्डेय ट्विवटर)

आपको बता दें कि पांडेय विधान परिषद चुनाव के समय से ही चर्चा में हैं। कुछ माह पहले तिरहुत स्नातक क्षेत्र विधान परिषद की सीट पर चुनाव हुआ था। रुपेश पाण्डेय इस सीट पर सबसे आगे चल रहे थे, लेकिन किसी कारणवश नाम वापस ले लिया। सीट भाजपा सहयोगी जदयू कोटे में चला गया। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव नवंबर 2025 में होने जा रहा है और बीजेपी की परंपरागत सीट पर रुपेश पाण्डेय टिकट की दौड़ में आगे चल रहे हैं। बगहा सीट की बात करते तो पिछले 15 साल में एनडीए का कब्जा रहा है। 2 बार बीजेपी और एक बार जदयू प्रत्याशी ने बाजी मारी है। बीजेपी 2025 में हैट्रिक लगाने की फिराक में है। इस सबसे बीच बड़ी बात है कि रुपेश पाण्डेय की नजर इस सीट पर है।

End of Feed