बिहार में कड़ाके की ठंड के साथ 2026 का आगाज, उत्तर में 'Cold Day' का अलर्ट, तो दक्षिण में घाम से मिलेगी राहत

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 01-Jan-2026 पटना, गया, नालंदा, सिवान में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में नए साल की शुरुआत घने कोहरे और कनकनाती ठंड के साथ हुई है। मौसम विभाग की मानें तो बिहार के अधिकांश जिलों में कोहरे और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है।

Bihar Ka Mausam 01-Jan-2026: साल 2026 की पहली सुबह बिहार के लोगों के लिए ठिठुरन भरी रही। राज्य के अधिकांश हिस्से घने कोहरे की सफेद चादर में लिपटे नजर आए। IMD के अनुसार, नए साल के पहले दिन भी कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। विशेष रूप से उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर, दरभंगा और पूर्णिया समेत 19 जिलों में 'कोल्ड डे' की स्थिति बनी रहेगी, जिसके लिए मौसम विभाग ने 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। जबकि, राजधानी पटना और गया सहित दक्षिण बिहार के जिलों में धूप निकलने की संभावना है, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।

Bihar Weather Today.

भीषण ठंड के बीच बिहार में 2026 का आगाज

नए साल पर बिहार में कनकनी बरकरार

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को पटना, गया, बक्सर और जमुई जैसे दक्षिण बिहार के जिलों में आसमान साफ रहने और आंशिक धूप निकलने के आसार हैं। यदि धूप खिलती है, तो तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि कोहरे का असर सुबह के समय बना रहेगा। दूसरी ओर, उत्तर बिहार में मौसम बिगड़ा नजर आएगा। मुजफ्फरपुर, सिवान और पश्चिम चंपारण में घने कोहरे के साथ सर्द हवाएं चलेंगी, जिससे दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

End of Feed