LIVE
Bihar Vidhan Sabha Chunav : बिहार में राहुल गांधी ने कहा इंस्टाग्राम और फेसबुक से बिहार की प्रगति नहीं होगी
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। मंगलवार हो महागठबंधन का घोषणा पत्र जारी किया गया और आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिहार के दौरे पर हैं। वह राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ मुजफ्फरपुर और दरभंगा में चुनावी रैलियां करेंगे और अपने उम्मीदवारों के लिए वोट की मांग करेंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होने हैं। इस बीच सारी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। अब घोषणा पत्र जारी किए जा रहे हैं। पार्टियों द्वारा अपने उम्मीदवारों के लिए चुनावी रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। इस बीच आज कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और राजद के नेता तेजस्वी यादव मुजफ्फरपुर और दरभंगा में संयुक्त चुनावी रैली करने वाले हैं। बिहार चुनाव में यह राहुल गांधी की पहली चुनावी रैली है।
OCT 29, 2025 21:07 IST
बिहार में राहुल गांधी ने कहा इंस्टाग्राम और फेसबुक से बिहार की प्रगति नहीं होगी
बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान ने अब गति पकड़ ली है। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी बुधवार को चुनावी मैदान में उतर गए। उन्होंने दरभंगा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए एनडीए सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के इंटरनेट डेटा सस्ता होने को लेकर दिए गए एक बयान पर कहा कि एनडीए सरकार लोगों को बरगला रही है। इंस्टाग्राम और फेसबुक से बिहार की प्रगति नहीं होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को सरकार रोजगार नहीं दे पाई है। अगर ये आपका समय बर्बाद नहीं करेंगे और आपको फेसबुक और इंस्टाग्राम पर नहीं रखेंगे, तो आप प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के घर के सामने पहुंच जाएंगे और काम मांगने लगेंगे। उन्होंने कहा कि रील्स में कुछ नहीं है। एक-दो लोग इंफ्लुएंसर बनेंगे और दो-चार साल बाद वह भी बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए आगे कहा कि महागठबंधन की सरकार हर धर्म, हर जाति की सरकार होगी। हमारी सरकार बिहार को विकास की पटरी पर लाएगी। इसमें हर वर्ग के लिए जगह होगी और सभी का सम्मान होगा।
OCT 29, 2025 21:05 IST
Bihar Vidhan sabha Chunav 2025 Live: गया में NDA कैंडिडेट पर अटैक, सिर में आईं गंभीर चोटें
बिहार के गया के टिकरी विधानसभा में प्रचार के लिए पहुंचे 'हम सेकुलर' (NDA) के प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार पर हमला कर दिया गया। यह घटना बुधवार को कोच थाना क्षेत्र के दिघौरा गांव में देर शाम हुई। चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे अनिल कुमार के साथ ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के विषय पर सवाल जवाब शुरू किया, जो बाद में तीखी बहस में बदल गई। इसी क्रम में असामाजिक तत्वों ने 'हम' प्रत्याशी अनिल कुमार और उनके समर्थकों पर अचानक पथराव शुरू कर दिया। अनिल एनडीए गठबंधन की ओर से हम से प्रत्याशी हैं।
OCT 29, 2025 18:26 IST
Bihar Vidhan sabha Chunav 2025 Live: मुसलमान सपा-कांग्रेस के बजाय बसपा का समर्थन करें-मायावती
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को कहा कि मुस्लिम समाज को एकजुटता के साथ समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बजाय सीधे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का समर्थन करना चाहिये ताकि भाजपा की घातक राजनीति को चुनाव में हराया जा सके। उन्होंने कहा कि सपा के समर्थन में मुस्लिम समाज के एकतरफा वोट देने के बावजूद वह (सपा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने में विफल रही। बसपा नेता मायावती ने पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिये बुधवार को यहां ‘बसपा मुस्लिम समाज भाईचारा संगठन’ की विशेष बैठक की अध्यक्षता की तथा मुस्लिम समाज को बसपा में जोड़ने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिये।
OCT 29, 2025 13:54 IST
Bihar Vidhan sabha Chunav 2025 Live: दरभंगा में चुनावी सभा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया संबोधित
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और उसके नेतृत्व पर आरोप लगाया कि पार्टी के नेताओं ने बिहार की छवि न सिर्फ देश में बल्कि पूरी दुनिया में खराब की है। दरभंगा की चुनावी सभा में रक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार के एक वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री के पूरे परिवार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, जो दुख का विषय है। उन्होंने कहा कि उनका कहना था, “मुद्दा साफ है, बिहार को विकसित राज्य बनाना है या फिर उसे जंगल राज की ओर धकेलना है।”
OCT 29, 2025 13:51 IST
OCT 29, 2025 13:49 IST
OCT 29, 2025 13:09 IST
Bihar Vidhan sabha Chunav 2025 Live: रोसड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे केंद्रीय मंत्री अमित शाह
भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि आज 1 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन होगा। वह रोसड़ा में जननायक कर्पूरी ठाकुर स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह के आगमन से न केवल एनडीए कार्यकर्ता बल्कि जनता में भी उत्साह की लहर है।
OCT 29, 2025 12:11 IST
बिहार विधानसभा चुनाव कितने चरणों में होंगे
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 दो चरणों में 243 सीटों पर होने वाले हैं। पहले चरण के चुनाव 121 सीटों पर 6 नवंबर को और दूसरे चरण के चुनाव 122 सीटों पर 11 नवंबर को होंगे। चुनाव के परिणाम की घोषणा 14 नवंबर की जाएगी।
OCT 29, 2025 09:50 IST
OCT 29, 2025 09:25 IST
OCT 29, 2025 08:19 IST
Bihar Vidhan sabha Chunav 2025 Live: आज राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की संयुक्त चुनावी रैलियां
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी लंबे अंतराल के बाद बिहार के दौरे पर हैं। आज वह राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ मुजफ्फरपुर और दरभंगा में चुनावी रैलियां करेंगे। इस दौरान वह अपने उम्मीदवारों के लिए जनता से वोट भी मांगेगे।
OCT 29, 2025 07:09 IST
OCT 29, 2025 06:01 IST
Bihar Vidhan sabha Chunav 2025 Live: महागठबंधन के घोषणा पत्र के बाद अब कब आएगा NDA का घोषणा पत्र
मंगलवार को महागबंधन ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। अब एनडीए के घोषणा पत्र का इंतजार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, एनडीए के एजेंडा फॉर गवर्नेंस को अंतिम रूप दिया जा रहा है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह तक घोषणा पत्र जारी किया जाएगा।
OCT 29, 2025 06:00 IST
Bihar Vidhan sabha Chunav 2025 Live: 30 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर में पीएम मोदी की चुनावी रैली
मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी कल यानी 30 अक्टूबर को बिहार के मुजफ्फरपुर में चुनावी रैली करेंगे और जनसभा को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद पटना में 2 नवंबर को रोड शो होगा, जिसमें वह एनडीए के उम्मीदवारों के लिए मांगेंगे वोट।
OCT 29, 2025 06:00 IST
Bihar Vidhan sabha Chunav 2025 Live: आज बिहार के दौरे पर राहुल गांधी
आज, 29 अक्टूबर को लंबे समय बाद राहुल गांधी बिहार के दौरे पर रहेंगे। वह मुजफ्फरपुर और दरभंगा में रैलियां करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
OCT 29, 2025 06:00 IST
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: मुंबई में बारिश का अलर्ट
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई के अलावा महाराष्ट्र के कई अन्य स्थानों पर भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
OCT 29, 2025 06:00 IST
Bihar Vidhan sabha Chunav 2025 Live: महागठबंधन ने जारी किया 32 पन्नों का 'बिहार का तेजस्वी पत्र'
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मंगलवार को तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया गया। साथ ही घोषणा पत्र भी जारी कर दिया गया है। घोषणा पत्र कवर पेज पर तेजस्वी की तस्वीर है और इसे 'बिहार का तेजस्वी प्रण' नाम दिया गया है।
