Bihar: सीएम सम्राट चौधरी के घर पहुंचे 'अभिभावक' नीतीश कुमार, 20 मिनट तक बंद कमरे में हुई गुप्तगू; क्या लग रहे कयास, देखें तस्वीरें

Bihar News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को नए सीएम सम्राट चौधरी से उनके आवास 5 देशरत्न मार्ग पर मुलाकात की। जानें इस 20 मिनट की बातचीत के सियासी मायने और बिहार सरकार का आगामी प्लान।

Bihar News: बिहार की सियासत में पिछले कुछ दिनों से जारी उथल-पुथल के बाद अब सत्ता के गलियारों से सौहार्द और 'गठबंधन धर्म' की एक नई तस्वीर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद सम्राट चौधरी से मिलने पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके आवास पहुंचे। शनिवार को हुई इस मुलाकात ने बिहार की राजनीति में 'नीतीश मॉडल' और 'अभिभावक' की भूमिका को और मजबूती से स्थापित कर दिया है।

Nitish Kumar Samrat Choudhary Meeting

5 देशरत्न मार्ग पर की मुलाकात (X/@NitishKumar)

5 देशरत्न मार्ग पर नीतीश का स्वागत

शनिवार की सुबह जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला 5 देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ा, सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई। नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आवास के द्वार पर नीतीश कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में सम्राट चौधरी हाथ जोड़कर नीतीश कुमार को प्रणाम करते नजर आए, वहीं नीतीश कुमार ने बड़े भाई और अभिभावक की तरह उनके कंधे पर हाथ रखा।

End of Feed