शहर

Bihar में नई सरकार की तैयारी तेज: 20 घंटे में सम्राट-नीतीश की दूसरी मुलाकात, विजय चौधरी बोले- BJP तय करेगी चेहरा

Bihar Politics News: बिहार में नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री का चेहरा जल्द घोषित होने वाला है, इसके पहले सम्राट चौधरी ने 20 घंटे में दूसरी बार नीतीश कुमार से मुलाकात की है।

Image

विजय चौधरी ने पत्रकारों से बात की

Photo : Times Now Digital

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े बदलाव की आहट तेज हो गई है। पटना के सियासी गलियारे में हलचल उस वक्त बढ़ गई जब 20 घंटे के भीतर सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से दूसरी बार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस हाई-प्रोफाइल बैठक के बाद यह साफ हो गया है कि प्रदेश में नई सरकार के गठन की कवायद अब अपने अंतिम चरण में है।

सरकार गठन की प्रक्रिया तेज, विजय चौधरी ने दिए संकेत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय कुमार चौधरी के बीच हुई इस महत्वपूर्ण बैठक के बाद मंत्री विजय चौधरी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि नई सरकार बनाने की तैयारी जोरों पर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब सरकार के गठन में बस कुछ ही दिनों का समय बचा है। विजय चौधरी ने मुस्कराते हुए कहा कि थोड़ा सा सब्र कर लीजिए, जल्द ही सब कुछ साफ हो जाएगा और पूरी तस्वीर सामने आ जाएगी।

मुख्यमंत्री के चेहरे पर सस्पेंस और भाजपा की भूमिका

सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर बना हुआ है। इस पर विजय कुमार चौधरी ने साफ किया कि मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, यह तय करना भारतीय जनता पार्टी (BJP) का काम है। उन्होंने बताया कि भाजपा की अपनी एक आंतरिक प्रक्रिया होती है जिसके जरिए वे चेहरा तय करते हैं। भाजपा जब नाम तय कर NDA के सामने लाएगी, तब NDA के सभी विधायक उस पर अपनी राय रखेंगे और सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाई जाएगी।

बिहार में नई सरकार की सुगबुगाहट

पिछले कुछ घंटों में हुई मुलाकातों के दौर ने यह साफ कर दिया है कि बिहार में सत्ता का समीकरण बदलने वाला है। सम्राट चौधरी की बार-बार मुख्यमंत्री से मुलाकात इस बात की पुष्टि करती है कि NDA गठबंधन के भीतर तालमेल बिठाने और नई कैबिनेट के स्वरूप पर चर्चा पूरी हो चुकी है। अब सबकी निगाहें भाजपा के उस फैसले पर टिकी हैं, जिसमें मुख्यमंत्री के चेहरे का आधिकारिक एलान किया जाएगा।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें