Bihar News: 'तीन लाख नहीं...', सारण में नवविवाहिता की हत्या कर शव को फेंका, पिता ने दामाद पर लगाया गंभीर आरोप

बिहार के सारण जिले में नवविवाहिता सरिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई और आरोपियों ने शव को स्कॉर्पियो से लाकर उसके मायके के बाहर फेंक दिया। CCTV फुटेज में पूरी वारदात कैद हुई है। परिजनों ने दहेज को लेकर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Saran Crime: बिहार के सारण जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। वहीं, शव को आधी रात बाद उसके मायके के घर के बाहर फेंक दिया गया। इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

women death

बिहार के सारण में नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ नवभारत)

स्कॉर्पियो वाहन से कुछ लोगों ने लाया था शव

सुबह जब परिजनों ने घर के बाहर बेटी का शव पड़ा देखा तो कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में साफ तौर पर देखा गया कि एक स्कॉर्पियो वाहन से कुछ लोग उतरते हैं और महिला का शव घर के सामने फेंककर मौके से फरार हो जाते हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई।

End of Feed