जमुई के बाद अब समस्तीपुर में 'मोरल पुलिसिंग' के नाम पर नाबालिग से अभद्रता, वीडियो वायरल होने के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम में जमुई जैसी ही घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। समस्तीपुर SP अरविंद प्रताप सिंह के संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Samastipur News: बिहार के जमुई में दो नाबालिगों के साथ मारपीट और उत्पीड़न का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि प्रदेश के समस्तीपुर जिले से वैसी ही एक और शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंह इलाके से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक एक लड़की के साथ सरेराह बदसलूकी और अनुचित व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है। समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) अरविंद प्रताप सिंह ने पुष्टि की है कि पीड़िता नाबालिग है और इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

moral policing molestation Samastipur bihar

नाबालिग से अभद्रता का वीडियो हुआ वायरल

सरेराह आपत्तिजनक हरकत का वीडियो वायरल

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दिन के उजाले में सरेराह कुछ मनचले युवक लड़की को घेरकर खड़े हैं। गालियों से भरी अश्लील भाषा के साथ युवक लड़की को गलत नीयत से छू भी रहे हैं। पीड़िता असहज और डरी-सहमी दिख रही है। हालांकि, वीडियो किस तारीख और समय का है, इसकी आधिकारिक तौर पर जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना के वक्त मौके पर कुल कितने लोग मौजूद थे।

End of Feed