Bihar News: रोहतास में भीषण सड़क हादसा: श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 13 वर्षीय किशोर समेत 2 की मौत, 7 घायल

Bihar News: बिहार के रोहतास में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे लोगों को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में 13 वर्षीय किशोर समेत दो की मौत हो गई और सात गंभीर रूप से घायल हो गए।

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले में शुक्रवार को एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। यहां भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा विसर्जन के लिए सोन नदी की ओर जा रहे श्रद्धालुओं के एक समूह को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। इस भीषण दुर्घटना में 13 वर्षीय किशोर समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

End of Feed