Exclusive: 'हमारी कोई बातचीत नहीं होगी...', पटना MLC चुनाव में जीत के बाद नीरज कुमार का ललन सिंह पर फूटा गुस्सा

Bihar MLC Elections: बिहार विधान परिषद चुनाव में जीत दर्ज करने वाले नीरज कुमार ने जदयू नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह पर तीखा प्रहार किया। नीरज कुमार ने स्पष्ट किया कि हमारी कोई बातचीत नहीं होगी।

Bihar MLC Elections: बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक सीट से जीत दर्ज करने वाले नीरज कुमार ने गुरुवार को अपनी जीत को 'बौद्धिक जनादेश' करार दिया। उन्होंने कहा कि यह नैतिक बल की राजनीति की जीत है, जहां बाहुबल और धन बल की राजनीति नहीं चल सकी।

MLC Neeraj Kumar

पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार ने दर्ज की जीत

टाइम्स नाउ नवभारत के साकेत कुमार के साथ खास बातचीत में नीरज कुमार ने जदयू नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के विषय पर भी बात की। उन्होंने कहा, ''यह बौद्धिक जनादेश है। नैतिक बल की राजनीति की जीत है, लेकिन बाहुबल और धन बल की राजनीति नहीं चली।''

End of Feed