नीतीश कुमार की राह पर चले निशांत, सद्भाव यात्रा की हुई शुरुआत; जदयू कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Sadbhav Yatra: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जा रहे उनके बेटे निशांत कुमार रविवार को 'सद्भाव यात्रा' की शुरुआत की।

Sadbhav Yatra: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जा रहे उनके बेटे निशांत कुमार रविवार को 'सद्भाव यात्रा' की शुरुआत की। इस दौरान, वाल्मीकि नगर में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। एकांतप्रिय माने जाने वाले 45 वर्षीय निशांत पिता द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और राज्यसभा में जाने के फैसले की घोषणा के कुछ दिनों बाद ही जदयू में शामिल हुए थे।

Nishant Kumar

बिहार में निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा (फोटो साभार: @Jduonline)

जदयू के सोशल मीडिया हैंडल, 'जय निशांत, तय निशांत' के नारे के साथ माहौल बनाने में लगे रहे। इन हैंडल से पार्टी के शीर्ष नेता के उत्तराधिकारी के वाहन पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाए जाने की तस्वीरें भी साझा कीं। निशांत, पिता के जनसंपर्क कार्यक्रमों की तरह ही खुले वाहन में सवार हैं। लेकिन इसबार इसे 'सद्भाव रथ' नाम दिया गया है, जो इस संदेश को रेखांकित करता है कि युवा नेता विशुद्ध सद्भावना के माध्यम से लोगों का दिल जीतना चाहते हैं।

End of Feed