गयाजी और पुनपुन में 17 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पितृपक्ष मेले की शुरुआत, सीएम सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

Bihar News: गयाजी और पुनपुन में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले की शुरुआत आज से हो रही है। सीएम सम्राट चौधरी इसका उद्घाटन करेंगे। श्रद्धालुओं के लिए टेंट सिटी, 'पिंडदान गयाजी' ऐप और मुफ्त ई-रिक्शा जैसी सुविधाएं शुरू की गई हैं।

Bihar News: सनातन परंपरा में पूर्वजों के मोक्ष और तर्पण के पर्व 'पितृपक्ष' के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले की शुरुआत आज, 25 सितंबर से हो रही है। इस विश्व प्रसिद्ध मेले का औपचारिक उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गयाजी स्थित प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर प्रांगण से करेंगे। यह मेला 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें देश के कोने-कोने के साथ-साथ विदेशों से भी लाखों श्रद्धालुओं और पिंडदानियों के पहुंचने की संभावना है।

Gayaji Pitri Paksha Mela 2026

गयाजी और पुनपुन में आज से 17 दिवसीय पितृपक्ष मेला

दर्शन के बाद गांधी मैदान में जनसभा

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सबसे पहले विष्णुपद मंदिर पहुंचकर भगवान विष्णु के दर्शन और पूजन करेंगे। इसके बाद वे विष्णुपद प्रांगण में आयोजित भव्य समारोह में मेले का विधिवत उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री गयाजी के गांधी मैदान पहुंचेंगे, जहां वे श्रद्धालुओं और नागरिकों को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह, जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा और पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता समेत कई प्रमुख मंत्री, सांसद और विधायक उपस्थित रहेंगे।

End of Feed