Bihar: नालंदा में RMP डॉक्टर की हत्या, झाड़ियों में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

बिहार के नालंदा में मरीज का इलाज कर लौट रहे एक मेडिकल प्रैक्टिशनर की हत्या कर दी गई। परिवार वालों को झाड़ियों में डॉक्टर का शव मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है-

Bihar: बिहार के नालंदा में एक रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर (आरएमपी डॉक्टर) की कथित रूप से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार मामला नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र का है, जहां इलाज करके लौट रहे डॉक्टर की निर्मम हत्या कर दी गई। देर रात जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन पुलिस के पास पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें डांट-फटकार कर भगा दिया। घर लौट रहे परिवार वालों को झाड़ियों बेटे का शव मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, इस मामले में अभी हत्या का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

bihar news

प्रतीकात्मक तस्वीर

मरीज को इलाज कर लौट रहा था डॉक्टर

End of Feed