डिजिटल क्रांति की ओर बिहार का कदम; ‘बिहार-वन’ से बदलेगा प्रशासन का चेहरा, घर-घर पहुंचेगी सरकारी सेवाएं

बिहार डिजिटल प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ‘बिहार-वन’ जैसी महत्वाकांक्षी पहल के जरिए सरकारी सेवाओं को आम लोगों तक आसान और तेज तरीके से पहुंचाने की तैयारी कर रहा है। यह एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म न केवल नागरिकों की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि किसानों, छात्रों और युवाओं के लिए नए अवसर भी पैदा करेगा।

Bihar News: बिहार अब अपनी समृद्ध ऐतिहासिक पहचान के साथ-साथ डिजिटल प्रशासन के क्षेत्र में भी नई मिसाल कायम करने की ओर बढ़ रहा है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘बिहार-वन’ का उद्देश्य शासन और प्रशासनिक सेवाओं को सीधे आम लोगों के घर-घर तक पहुंचाना है, जो एक महत्वपूर्ण परिवर्तन का संकेत माना जा रहा है। इस योजना के जरिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर नागरिकों के लिए सेवाओं को अधिक सरल, तेज और पारदर्शी बनाया जा रहा है। इस डिजिटल पहल को लागू करने की जिम्मेदारी कॉरपोरेट इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड (CIPL) को सौंपी गई है, जिसे बिहार सरकार से 87 करोड़ रुपये का ई-गवर्नेंस प्रोजेक्ट मिला है। इसके चलते पटना पूर्वी भारत में डिजिटल नवाचार और प्रशासनिक बदलाव के उभरते हुए केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।

Bihar Moves Towards Digital Governance with ‘BiharOne’ Initiative to Simplify Public Services

‘बिहार-वन’ से घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं

‘गो-लाइव’ करने का लक्ष्य

‘बिहार-वन’ परियोजना का मूल लक्ष्य आम नागरिकों के लिए सरकारी सेवाओं को बेहद सहज और सुलभ बनाना है। इस पहल के लागू होने के बाद लोगों को न तो लंबी लाइनों में लगने की जरूरत होगी और न ही अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ेंगे। यह एक एकीकृत डिजिटल मंच होगा, जहां विभिन्न विभागों की अनेक सेवाएं एक ही जगह पर उपलब्ध कराई जाएंगी। राज्य सरकार ने इस महत्वाकांक्षी योजना को इसी वर्ष जुलाई तक पूरी तरह ‘गो-लाइव’ करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

End of Feed