बिहार MLC चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद बदला समीकरण, RJD के संजीव को मिली जीत, स्नातक सीटों पर मतगणना जारी

बिहार MLC चुनाव में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से RJD के डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के नवल किशोर यादव को 1,057 वोटों से हराया। कोसी शिक्षक सीट सहित अन्य सीटों के नतीजे और मतगणना के अपडेट भी सामने आए।

Bihar MLC Elections Result: बिहार विधान परिषद (MLC) की चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन सीटों समेत कुल आठ सीटों पर आज वोटों की गिनती जारी है। चुनाव में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार ने जीत हासिल की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार नवल किशोर यादव को 1,057 वोटों से हराया। डॉ. संजीव कुमार को कुल 4,487 वोट मिले, जबकि नवल किशोर यादव को 3,430 वोट प्राप्त हुए। नवल किशोर यादव पिछले 30 साल से इस सीट पर जीत हासिल करते आ रहे थे। लेकिन इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

bihar mlc

पटना शिक्षक सीट पर RJD के डॉ. संजीव कुमार की जीत

डॉ. संजीव कुमार बोले- शिक्षकों के हितों की लड़ाई लड़ूंगा

जीत के बाद डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि मुकाबला काफी कड़ा था। उन्होंने समर्थन देने वाले शिक्षकों का आभार जताते हुए कहा कि वह आगे भी उनके हितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने नवल किशोर यादव को मिले वोटों पर सवाल उठाते हुए फर्जी मतदाताओं के वोट मिलने का आरोप भी लगाया।

End of Feed