MLC चुनाव से बिहार में सियासत तेज: अनंत सिंह ने अनुज संग किया रोड शो तो 3 FIR, अपनी ही पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा

पटना जिले के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में रविवार 19 अक्टूबर को रोड शो के दौरान चुनाव नियमों के उल्लंघन पर JD(U) विधायक अनंत सिंह और जन सुराज के MLC उम्मीदवार अनुज सिंह के खिलाफ 3 FIR दर्ज हुईं हैं।

बिहार पुलिस ने बताया कि बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के प्रचार के दौरान, चुनाव आचार संहिता और कानून-व्यवस्था के नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर JD(U) विधायक अनंत सिंह और जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह के खिलाफ तीन FIR दर्ज की गई हैं।

Anant Singh Anuj Jan Suraj

अनंत सिंह ने अनुज संग किया रोड शो (फाइल फोटो)

अधिकारियों के अनुसार, ये मामले 18 अक्टूबर को पटना जिले के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक रोडशो से जुड़े हैं। मोकामा का प्रतिनिधित्व 'डॉन से राजनेता बने' अनंत सिंह करते हैं। आरोप है कि इस रोडशो में अनुमति से कहीं अधिक वाहनों का इस्तेमाल किया गया और कई गाड़ियों में सायरन बजाए गए।

End of Feed