बिहार MLC चुनाव से पहले NDA में हलचल, अनंत सिंह ने नीरज कुमार से बनाई दूरी; बोले-अपने फैसले पर कायम हूं

बिहार में MLC की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर NDA विधायक दल की बैठक के बीच विधायक अनंत सिंह ने साफ किया कि वह अपने फैसले पर कायम हैं और नीरज कुमार का समर्थन नहीं करेंगे।

पटना : बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर आयोजित NDA विधायक दल की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में शामिल होने पहुंचे विधायक अनंत सिंह ने साफ कहा कि वे अपने फैसले पर कायम हैं और किसी भी हाल में नीरज कुमार का समर्थन नहीं करेंगे। अनंत सिंह ने बैठक से पहले भी बार-बार दोहराया कि वे नीरज कुमार का समर्थन नहीं करेंगे। वहीं, उन्होंने अनुज कुमार का समर्थन करने की बात कही।

Bihar MLC Election 2026

विधायक अनंत सिंह

अनंत सिंह के रुख को लेकर राजनीतिक हलचल तेज

दरअसल, MLC की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर NDA की अहम बैठक बुलाई गई थी, जिसमें NDA के विधायक और सांसद शामिल हुए। हालांकि, बैठक के बीच अनंत सिंह के रुख को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

End of Feed