कट्टरपंथी मॉड्यूल केस में नया मोड़, बिहार से मदरसा संचालक गिरफ्तार; चार राज्यों तक पहुंची जांच

मध्यप्रदेश एटीएस ने संदिग्ध अंतरराज्यीय कट्टरपंथी मॉड्यूल मामले में बिहार के मधुबनी से एक मदरसा संचालक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच एजेंसी इस मामले में पाकिस्तान आधारित हैंडलर से जुड़े ऑनलाइन नेटवर्क, कट्टरपंथी सामग्री और भर्ती गतिविधियों के आरोपों की पड़ताल कर रही है।

मध्य प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने सोमवार को एक संदिग्ध अंतरराज्यीय कट्टरपंथी मॉड्यूल के सिलसिले में बिहार में मदरसा चलाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ताजा गिरफ्तारी बिहार के मधुबनी जिले से की गई है।

arrest

सांकेतिक फोटो

मधुबनी से पकड़ा गया संदिग्ध मॉड्यूल का पुराना सदस्य

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, "कथित मॉड्यूल के अब तक के सबसे पुराने सदस्य इजहार उल हक (56) को बिहार एटीएस और स्थानीय पुलिस की मदद से मधुबनी से गिरफ्तार किया गया। वह वहां एक मदरसा चलाता है।" अधिकारी ने बताया कि इजहार को मधुबनी की एक अदालत में पेश किया गया और उसे ट्रांजिट रिमांड पर मध्य प्रदेश लाया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी को बुधवार को मध्य प्रदेश लाए जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यह कहना जल्दबाजी होगी कि वही इस मॉड्यूल का सरगना है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद उसकी भूमिका स्पष्ट हो पाएगी।

End of Feed