बिहार का मौसम (31 March 2026) Bihar Weather Today: 40 डिग्री की गर्मी के बीच बिहार में फिर बारिश की एंट्री, 21 जिलों में अलर्ट जारी

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 31 March 2026: बिहार में आज 21 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बाकी क्षेत्रों में धूप के कारण गर्मी बनी रह सकती है। प्रदेश में दिन का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। 4 और 5 अप्रैल को राज्यभर में फिर बारिश होने के आसार हैं।

बिहार में आज का मौसम (31 March 2026): बिहार में आज मौसम का मिलाजुला रूप देखने को मिलेगा। कहीं पर मौसम शुष्क रहेगा तो कहीं आंधी-बारिश होने की संभावना है। बिहार में मार्च माह की शुरुआत भीषण गर्मी के साथ हुई थी। जिसके बाद इस महीने मौसम के कई रंग देखने को मिले। इस दौरान आंधी-तूफान, ओलावृष्टि, बारिश, गरज-चमक ये सभी मौसम के दौर देखने को मिले। बीते कुछ दिनों से बारिश न होने के चलते प्रदेश में एक बार फिर गर्मी पैर पसारने लगी है। तापमान फिर से 40 डिग्री के पास पहुंच गया है। लेकिन आज मार्च के आखिरी दिन मौसम यू-टर्न लेने वाला है। आज कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

bihar weather Rain

बिहार में आज बारिश का दौर

बिहार के आज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के 21 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें पूर्णिया, भागलपुर, किशनगंज, जमुई समेत पूर्वी हिस्से के सभी जिले और भोजपुर, कैमूर, बक्सर, औरंगाबाद, रोहतास और अरवल शामिल हैं। इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से अधमध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट है। वहीं अन्य जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। जिसके चलते दिन में धूप निकलने से गर्मी का एहसास हो सकता है।

End of Feed