बिहार का मौसम (27 Mar 2026) Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का 'महा-अलर्ट'; चंपारण से पटना तक आएगी आंधी-बारिश, 12 जिलों में चेतावनी

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27 Mar 2026: बिहार में चिलचिलाती धूप और बढ़ते पारे के बीच कुदरत ने करवट बदल ली है। मार्च के जाते-जाते राज्य के आसमान पर काले बादलों का डेरा है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों यानी 27 से 29 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम के बिगड़ने की आशंका जताई है। आइए जानते हैं बिहार के मौसम का हाल।

बिहार में आज का मौसम (27 Mar 2026): बिहार के उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य भागों में आज से मौसम का मिजाज काफी सख्त होने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने विशेष रूप से 12 जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जहां हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। चंपारण, सीतामढ़ी और शिवहर जैसे इलाकों में तो ओले गिरने की भी प्रबल आशंका है। राजधानी पटना में भी कल अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया था, लेकिन आज दोपहर बाद से छाने वाले बादल और ठंडी हवाएं इस तपिश को कम कर देंगी। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के मेल से ने वातावरण में एक ऐसी अस्थिरता पैदा कर दी है, जिससे ठनका गिरने की स्थिति बन रही है। आज पटना में हवा में 22 प्रतिशत नमी महसूस की जाएगी और शाम 6:08 बजे सूर्यास्त होगा।

bihar weather Rain

बिहार के कई इलाकों मे आएगी बारिश

गर्मी से सुकून लेकिन अन्नदाता की बढ़ी बेचैनी

पिछले कुछ दिनों से बढ़ रहे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आने से रातें और सुबह काफी सुकून भरी हो गई हैं। हालांकि, यह खुशनुमा अहसास हर किसी के लिए खुशियां लेकर नहीं आया है। रबी की फसलों और आम के मंजरों के लिए यह बेमौसम बारिश और ओले किसी त्रासदी से कम नहीं है। खेतों में तैयार खड़ी फसलें तेज हवा के कारण गिर सकती हैं और ओले की मार से फलों को भारी नुकसान पहुंच सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यह प्री-मानसून गतिविधियों का शुरुआती असर है जो 29 मार्च तक रुक-रुक कर जारी रहेगा।

End of Feed