बिहार का मौसम (25 March 2026) Bihar Weather Today: बिहार में कभी धूप-कभी बारिश, कल से बरसात का दौर फिर शुरू; IMD का अलर्ट जारी

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25 March 2026: बिहार में लगातार मौसम बदलने से कभी धूप तो कभी बारिश का सिलसिला जारी है। फिलहाल तापमान 35 डिग्री के आसपास बना हुआ है और गर्मी से राहत है। बिहार में कल से फिर बारिश का मौसम देखने को मिलेगा।

बिहार में आज का मौसम (25 March 2026): बिहार में पिछले कई दिनों से मौसम धूप और बारिश के बीच झूल रहा है। कभी यहां के लोगों को तेज धूप सता रही है, तो कभी राहत दिलाने वाली बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार लगातार एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बिहार के मौसम में यह बदलाव हो रहा है। जिसके कारण फिलहाल गर्मी से काफी राहत बनी हुई है, वरना मार्च के शुरुआत में ही पसीने छुड़ाने वाली गर्मी सताने लगी थी। फिलहाल प्रदेश में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब बना हुआ है। मार्च के अंत तक बिहार में बारिश का मौसम बरकरार रहने की संभावना है।

बिहार का मौसम.

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार में आज मौसम सामान्य रहने की संभावना है। सुबह-शाम हल्की हवाएं चल सकती हैं। आसमान साफ रहने के कारण दिन में तेज धूप निकलने के आसार हैं, जिससे हल्की गर्मी महसूस हो सकती है। आज राज्य में कहीं भी आंधी-बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन 24 घंटे बाद मौसम में बड़ा बदलाव होने के आसार हैं। 26 मार्च को बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

End of Feed