Bihar Weather Today: बिहार में फिर बढ़ेगी ठंड, आज से घने कोहरे की भी वापसी; इस दिन बारिश के लिए रहें तैयार

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24 Jan 2026: बिहार में आज सुबह बेतिया, गोपालगंज समेत 6 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। जिससे विजिबिलिटी बुरी तरह प्रभावित हुई। साथ ही कई जगहों पर तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बिहार में सबसे ठंडा शहर नालंदा का राजगीर रहा। आइए जानते हैं कि आज बिहार का मौसम कैसा रहेगा:

बिहार में आज का मौसम (24 Jan 2026): बिहार में एक बार फिर से घने कोहरे की वापसी हो गई है। आज सुबह 6 जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। जिससे सड़क पर थोड़ी दूर देखना भी मुश्किल हो रहा था। कम विजिबिलिटी के कारण पैदल चलने वालों से लेकर वाहन चालकों को भी बहुत परेशानी हुई। प्रदेश के कई जिलों में आज तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि ठंड का असर अब भी सामान्य बना हुआ है। राज्य में कहीं भी शीतलहर जैसी स्थिति नहीं है। हालांकि आने वाले दिनों में एक बार फिर सर्दी लौट सकती है। आइए जानते हैं कि आज बिहार का मौसम कैसा रहने वाला है?

Bihar Weather

आज बिहार का मौसम

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश के किसी भी जिले में आज कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। सुबह के समय आरा, बगहा, बेतिया, गोपालगंज समेत 6 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना है।

End of Feed