Bihar Weather Today: ठंड गई नहीं है अभी… बिहार में एक बार फिर सर्दी लौटने के संकेत; तेज हवाओं और कोहरे का अलर्ट

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21 Jan 2026: बिहार में मौसम इन दिनों लगातार रंग बदल रहा है। सुबह घने बादल, दिन में तेज धूप और शाम होते-होते ठंडी हवाएं लोगों को हैरान कर रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सर्दी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है और तेज हवाओं के साथ तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। उत्तर बिहार के कई जिलों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रहने की चेतावनी दी गई है, जबकि बदलता मौसम सेहत के लिए भी चुनौती बन सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं बिहार के मौसम का हाल।

बिहार में आज का मौसम (21 Jan 2026): बिहार के आसमान में इन दिनों कुदरत का अनोखा खेल देखने को मिल रहा है। मंगलवार की सुबह जब पटना समेत कई जिलों के लोगों की नींद खुली, तो बाहर का नजारा देख लोग असमंजस में पड़ गए। आसमान में घने बादलों ने डेरा डाल रखा था और सूर्यदेव कहीं छिपे हुए थे। इस मौसमी बदलाव से एक बार फिर गई ठंड के लौटने की आशंका मन में बैठ गई। हालांकि, कुछ ही देर में बादल फटे और सूरज निकल आया। यह इस बात का संकेत है कि बिहार से अब सर्दियों की विदाई का वक्त आ गया है, लेकिन ठंड अभी पूरी तरह हार मानने को तैयार नहीं है। IMD (भारत मौसम विज्ञान विभाग) ने इसकी संभावना जताई है कि बिहार में सर्दी की एक खेप और आ सकती है।

Bihar weather Today

बिहार में फिर बदलेगा मौसम (AI Image)

तेज रफ्तार हवाएं और तापमान का उतार-चढ़ाव

भले ही दोपहर में धूप राहत दे रही हो, लेकिन बिहार मौसम सेवा केंद्र की मानें तो अगले 1-2 दिन चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। राज्य के कई हिस्सों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलने का अनुमान है। ये तेज हवाएं धूप के असर को कम कर देंगी और शरीर में कनकनी पैदा करेंगी। आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 24 घंटों में राजगीर 27.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, वहीं बांका में पारा 23.3 डिग्री के आसपास सिमटा रहा। IMD का कहना है कि अगले एक दिन में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जिसके बाद धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी। रात के वक्त भी पारा 8 से 14 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे सुबह-शाम की ठंड बरकरार रहेगी।

End of Feed