बिहार का मौसम (19 Jan 2026) Bihar Weather Today: बिहार में लुढ़का पारा, फिर बढ़ी सर्दी; 20 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19 Jan 2026: बिहार में बीते दिनों दिन की धूप से तापमान कुछ ऊपर गया था और मौसम में कुछ गर्माहट भी आई थी लेकिन अब सर्दी लौट आई है। कड़कड़ाती सर्दी के साथ कोहरे की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। आइए जानते हैं आज के बिहार के मौसम का हाल।

बिहार में आज का मौसम (19 Jan 2026): बीते दिनों बिहार में मौसम ने कुछ नरमी बरती थी और भीषण ठंड से थोड़ी राहत मिलनी शुरू हुई थी लेकिन राज्य में सर्दी एक बार फिर जोर पकड़ती नजर आ रही है। सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है, जबकि कई जिलों में घना कोहरा जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। मौसम विभाग ने तापमान में और गिरावट के संकेत देते हुए आज कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है।

bihar weather today

बिहार में लौटी ठंड

20 जिलों में कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार दरभंगा, मुजफ्फरपुर, भोजपुर सहित राज्य के करीब 20 जिलों में घने कोहरे की संभावना जताई गई है। उत्तरी और दक्षिणी बिहार के कई हिस्सों में आज सुबह के वक्त विजिबिलिटी बेहद कम रही। राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में भी हल्के से मध्यम कोहरे का असर देखने को मिला है, इससे आवागमन प्रभावित होने की आशंका है।

End of Feed