बिहार का मौसम (15 Feb 2026) Bihar Weather Today: पछुआ ने बढ़ाई सिहरन, दिन में खिलेगी धूप, रात में कंबल का साथ; जानें कब होगी ठंड की विदाई

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15 Feb 2026: बिहार में इन दिनों मौसम का अनोखा मिजाज देखने को मिल रहा है, जहां दोपहर की तेज धूप के बीच सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास बना हुआ है। मौसम विभाग ने 20 फरवरी तक राज्य से ठंड की विदाई का अनुमान जताया है, लेकिन साथ ही एक बड़ी चेतावनी भी दी है। इस साल बिहार में समय से पहले भीषण गर्मी दस्तक दे सकती है और पारा 34 डिग्री के पार जा सकता है। जानिए बिहार के मौसम का हाल।

बिहार में आज का मौसम (15 Feb 2026): बिहार में इन दिनों कुदरत का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां सूरज की तपिश बढ़ने लगी है, वहीं दूसरी तरफ पछुआ हवाओं ने सुबह और शाम की गुलाबी ठंड को अब भी बरकरार रखा है। मौसम विभाग के ताजा अनुमानों के मुताबिक, बिहार से अब धीरे-धीरे ठंड की विदाई की पटकथा लिखी जा चुकी है, लेकिन पूरी तरह से गर्मी आने में अभी कुछ दिनों का वक्त और लगेगा।

bihar weather.

पश्चिमी विक्षोभ का बिहार पर कितना असर

दिन में धूप की तपिश, रात में कंबल का साथ

बिहार के लोगों के लिए इन दिनों मौसम किसी 'लुका-छिपी' से कम नहीं है। दोपहर के समय चटख धूप खिलने से हल्की गर्माहट महसूस होती है, लेकिन जैसे ही सूरज ढलता है, पछुआ हवाएं कनकनी बढ़ा देती हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग दोपहर में पंखे की जरूरत महसूस कर रहे हैं, तो रात को सोते समय अब भी कंबल का सहारा लेना पड़ रहा है। पटना, गया और मुजफ्फरपुर समेत पूरे प्रदेश में फिलहाल आसमान साफ रहने और मौसम खुशनुमा बने रहने की उम्मीद है।

End of Feed