शहर

उत्तर प्रदेश का मौसम (15 Feb 2026) UP Weather Today: यूपी में बदलते मौसम का दौर; पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश की संभावना, जानें आज का वेदर अपडेट

उत्तर प्रदेश का मौसम (उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15 Feb 2026: उत्तर प्रदेश में इन दिनों दिन में तेज धूप और सुबह-शाम ठंडक का अनुभव हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम ज्यादातर साफ रहेगा, लेकिन 16 फरवरी से कुछ इलाकों में बादलों की गतिविधि और हल्की बारिश के संकेत मिल रहे हैं। 17 से 19 फरवरी के बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

Image

यूपी का मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (15 February 2026): उत्तर प्रदेश में इन दिनों दिन में तेज धूप और सुबह-शाम ठंडक का अनुभव हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश का मौसम ज्यादातर साफ रहेगा, लेकिन 17 और 18 फरवरी को हल्के बादलों की संभावना है, जिससे उमस बढ़ सकती है। फिलहाल, बांदा में अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि, एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के वजह से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। अनुमान है कि 16 फरवरी से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस प्रदेश के मौसम को प्रभावित करेगा और 18 से 19 फरवरी को तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है।

यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग की वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, अगर आज के मौसम की बात करें तो, 15 फरवरी को प्रदेश का मौसम सामान्य रहेगा। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में आसमान ज्यादातर साफ रहेगा और तेज धूप बनी रहेगी। तापमान में खास बदलाव नहीं होगा और अधिकतम तापमान लगभग 28-30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय हल्का कोहरा पड़ सकता है, लेकिन दिन के दौरान मौसम साफ और गर्म रहेगा।

16 फरवरी से होगा मौसम में बदलाव

16 फरवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादलों का जमाव और हल्की बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है। यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण है। 17 फरवरी को भी इसी प्रकार का मौसम बना रह सकता है, कुछ जिलों में बादलों की गतिविधि और बौछारें हो सकती हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश पर अभी ज्यादा असर नहीं होगा, लेकिन पूरे प्रदेश में मौसम का रंग बदलने की संभावना है। 18 और 19 फरवरी को उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश और गरज-चमक हो सकती है।

क्या है IMD का पूर्वानुमान?

उत्तर प्रदेश के लिए मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 17 और 18 फरवरी 2026 को राज्य के पश्चिमी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। न्यूनतम तापमान में अगले 24 घंटों में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, जबकि इसके बाद के तीन दिनों में 2-3°C की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article