बिहार का मौसम (15 April 2026) Bihar Weather Today: बिहार में हीटवेव का हमला! सूरज की तपिश से चढ़ रहा पारा; गर्मी ने किया बेहाल

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15 April 2026: बिहार में गर्मी ने तेज असर दिखाना शुरू कर दिया है। पछुआ हवाओं के कारण कई जगह लू जैसे हालात बन रहे हैं। 18 अप्रैल के बाद भीषण गर्मी और लू का असर बढ़ने की चेतावनी दी गई है।

बिहार में आज का मौसम (15 April 2026 Bihar Weather Today): बिहार में गर्मी का कहर शुरू हो चुका है। तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच चुका है। दिन में सूरज आग बरसा रहा है। जिससे लोग अभी से दिन में बाहर जाने से बचने लगे हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग ऐसी-कूलर का सहारा ले रहे हैं। दिन में चल रही पछुआ हवाओं के कारण कई जगहों पर लू जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं। गर्म हवा के थपेड़ों के चलते आने वाले दिनों में तापमान में और उछाल देखने को मिल सकता है। हालांकि दो दिन बाद बिहार के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश दर्ज की जा सकती है। लेकिन इससे गर्मी से ज्यादा राहत की उम्मीद नहीं है।

Bihar Weather Today- AI

बिहार में आज का मौसम (AI Image)

बिहार में 15 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार में सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन में पछुआ हवाएं भी चल सकती हैं। आज प्रदेश के किसी भी हिस्से में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बिहार में आज अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 16 अप्रैल को भी पूरे बिहार में मौसम साफ बने रहने का अनुमान है। दोनों दिन तेज धूप लोगों को सता सकती है, जिससे चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। गुरुवार को कुछ जिलों में 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक दिन का तापमान पहुंच सकता है।

End of Feed