आज का मौसम: बिहार में ठनका, ओले और तेज हवाएं… झमाझम बारिश से कई जिले बेहाल, क्या शपथ ग्रहण पर संकट बनेगा मौसम?

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 07 May 2026: यूपी में पिछले 24 घंटे में सामान्य से 186% अधिक बारिश हुई। आज भी 24 जिलों में बारिश का अलर्ट है, क्या पटना में भी बारिश होगी, आइए जानते हैं।

बिहार में आज का मौसम (07 May 2026 Bihar Weather Today): बिहार में मौसम कहर बरपा रहा है। यहां लगातार आंधी-बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई और ओले भी गिरे। जिससे कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है। पटना के गांधी मैदान में आज बिहार सरकार के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह है। लेकिन कल हुई बारिश के बाद मैदान में पानी भर गया। अगर आज भी बारिश होती है, तो कार्यक्रम के दौरान खलल पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि आज बिहार के किन जिलों में बारिश का अलर्ट है।

Bihar weather today - ai

बिहार में आज मौसम का हाल

बिहार में 7 मई को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के 24 जिलों में बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसमें सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर, खगड़िया, जमुई, बांका और मुंगेर शामिल हैं। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से इन जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

End of Feed