बिहार का मौसम (07 Feb 2026) Bihar Weather Today: बिहार में घने कोहरे से राहत, सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार; जानें आगे क्या बदलेगा मौसम?

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 07 Feb 2026: बिहार में फिलहाल हल्की ठंड पड़ रही है। पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। अब घने कोहरे से भी राहत मिल गई, आइए जानते हैं कि आगे बिहार के मौसम में क्या बदलाव होगा?

बिहार में आज का मौसम (07 Feb 2026): बिहार में सामान्य ठंड पड़ रही है। सुबह-शाम ठिठुरन भरा मौसम बना हुआ है। हालांकि दिन में धूप भी निकल रही है, जिससे ठंड से राहत महसूस हो रही है। प्रदेश में कोहरे का प्रभाव भी कम हुआ है। अगले 7 दिनों तक घने कोहरे को लेकर बिहार में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के कारण राज्य में हल्की ठंड पड़ रही है और कोहरे का असर भी कम हुआ है। इस मौसम के पीछे की वजह हवा की कम स्पीड और वातावरण में नमी बने रहना भी है।

Bihar Weather

आज बिहार का मौसम

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार में आज सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा कहीं-कहीं देखने को मिल सकता है। हालांकि इस दौरान मौसम विभाग ने किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। अगले 2 दिनों बाद न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। वहीं अधिकतम तापमान में अगले 3-4 दिनों तक कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है।

End of Feed