Gopalganj Encounter: गोपालगंज में बड़ी मुठभेड़; 5 सालों से फरार 50 हजार का इनामी एनकाउंटर में ढेर होने से बचा, दोनों पैरों में लगी गोली

Gopalganj Encounter News: बिहार के गोपालगंज में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बंजारी बायपास के पास हथियार बरामदगी के दौरान 50,000 के इनामी कुख्यात अपराधी आकाश कुमार ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी है।

Gopalganj Encounter News: बिहार में गोपालगंज जिला पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नगर थाना क्षेत्र के बंजारी बायपास के पास पुलिस और एक वांटेड अपराधी के बीच सीधी मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर के दौरान 50,000 का इनामी और कुख्यात अपराधी आकाश कुमार पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसके बाद उसे कड़े पहरे के बीच इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Gopalganj Encounter News

मुठभेड़ में घायल आरोपी

हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर ही झोंक दी फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक (SP) विनय तिवारी की विशेष टीम को इस कुख्यात अपराधी के छिपे होने की सटीक सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने जाल बिछाकर अपराधी आकाश कुमार को दबोच लिया था। गिरफ्तारी के बाद जब SP विनय तिवारी की टीम आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी के लिए नगर थाना क्षेत्र के बंजारी बायपास पर पहुंची, तो उसने भागने की कोशिश की। आकाश ने वहां छिपे हुए हथियार को निकालकर पुलिस टीम पर ही सीधे फायरिंग झोंक दी। पुलिस कर्मियों को निशाना बनाकर की गई इस अचानक फायरिंग के बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। पुलिस की इस जवाबी फायरिंग में दो गोलियां कुख्यात आकाश के दोनों पैरों में जा लगीं और वह वहीं गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे दोबारा दबोच लिया।

End of Feed