गया में कुएं की जहरीली गैस का कहर, पिता-पुत्र समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत, रेस्क्यू के दौरान फायरकर्मी भी बेहोश

बिहार के गया जिले के डोभी प्रखंड स्थित गढ़ करमौनी गांव में शुक्रवार को एक दुखद हादसा हो गया। पुराने कुएं में पानी की मोटर ठीक करने उतरे एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में उसका बेटा और दो अन्य लोग भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए।

बिहार के गया जिले डोभी प्रखंड के गढ़ करमौनी गांव में शुक्रवार को पुराने कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो गया। कुएं में जहरीली गैस के कारण पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की खबर गांव में तेजी से फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई, जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Gaya Poisonous Gas Accident

गया में खौफनाक वारदात

बताया जा रहा है कि एक ग्रामीण पुराने कुएं में मोटर ठीक करने के लिए उतरा था। कुएं के अंदर जाते ही जहरीली गैस के प्रभाव से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह पानी में छटपटाने लगा। पिता को परेशानी में देख उसका बेटा भी उसे बचाने के लिए कुएं में जा उतरा। इसके बाद दो अन्य लोग भी पिता-पुत्र को बचाने के प्रयास में कुएं में उतर गए। कुछ ही देर में जहरीली गैस के प्रभाव से चारों की हालत गंभीर हो गई और उनकी मौत हो गई।

End of Feed