Bihar Flood News: बाढ़ से बेहाल बिहार, गंगा-गंडक-पुनपुन में उफान, टापू जैसा बना पटना

Bihar Flood News: बिहार में गंगा, गंडक, सोन और पुनपुन नदियों में जबरदस्त उफान है। राज्य के 12 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। पटना और कटिहार में जलभराव से रेल यातायात सहित जनजीवन प्रभावित है।

Bihar Flood News: बिहार इन दिनों बाढ़ से बेहाल है। गंगा, गंडक, सोन और पुनपुन जैसी नदियों में उफान है। नदियों की बाढ़ के चलते कई इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं। बाढ़ के चलते लोगों की परेशानियां काफी बढ़ी हुई है और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। नदियों में आए उफान के चलते राज्य के 12 जिले बाढ़ प्रभावित हैं। चलिए जानते हैं बिहार में बाढ़ की स्थिति -

Bihar Flood River

बिहार में बाढ़ से हालात खराब, नदियां उफान पर

राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में भी बाढ़ से स्थिति भयावह है। पुनपुन नदी के जलस्तर में हुई बेतहाशा वृद्धि के चलते पटना से सटे पुनपुन बाजार में भी पानी भर गया है। दुकानें, मकान सब जलमग्न हैं। लोग इसी पानी के बीच से चलकर आने-जाने को विवश हैं। यहां कुछ लोग ड्रम और थर्माकोल से जुगाड़ की नाव बनाकर भी काम चला रहे हैं।

End of Feed