BIhar Flood : बिहार में बाढ़ का कहर, खतरे की जद में 15 जिले; उफान पर गंगा समेत कई नदियां; IMD का खतरनाक अलर्ट

बिहार के अधिकांश हिस्सों पर बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। खासकर, नेपाल की ओर से आ रहे पानी के कारण 15 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक राज्य के अधिकांश भागों पर भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया है।

बिहार और नेपाल के क्षेत्रों में लगातार बारिश जनजीवन पर बुरा असर डाल रही है। भारी वर्षा के कारण बाढ़ की स्थिति शुक्रवार को भी गंभीर बनी हुई है। राज्य के 15 जिलों के 46.88 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, जबकि कई नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। तराई क्षेत्र में बसे लोग पलायन कर गए हैं। भारी संख्या में खेती और संपत्तियां नष्ट हो गई हैं। बाढ़ ने बिहार की बड़ी संख्या को प्रभावित किया है। आईएमडी ने अगले तीन दिन राज्य के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं।

Bihar Flood Crisis

बिहार में बढ़ रहा बाढ़ का कहर

आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) के शुक्रवार को जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, 15 जिलों के 88 प्रखंडों की 561 ग्राम पंचायतों की 46.88 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है।

End of Feed