बिहार में बारिश-बाढ़ से तबाही...15 जिलों में नदियों ने मचाया कोहराम; 48 लाख लोग प्रभावित; IMD का बड़ा अलर्ट

Bihar Flood Crisis : बिहार में भारी बारिश और बाढ़ से तकरीबन 48 लाख लोग प्रभावित हैं। मौसम विभाग ने अगले कई घंटों के दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट घोषित किया है। इससे आशंका है कि नदियों के जलस्तर में और इजाफा हो सकता है।

Bihar Flood Crisis : बिहार में बाढ़ की स्थिति शनिवार को और गंभीर हो गई। राज्य के 15 जिलों में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर लगभग 48.22 लाख हो गई है। वहीं, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। डब्ल्यूआरडी ने अचानक और तेजी से नदी किनारे कटाव की आशंका को देखते हुए अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि कई नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण 15 जिलों के 87 प्रखंडों की 575 ग्राम पंचायतों में लगभग 48.22 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

Flood Crisis in Bihar

बिहार में बाढ़ ने मचाई तबाही (PTI)

ये जिले बाढ़ से प्रभावित

बाढ़ प्रभावित जिलों में पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया, मधेपुरा और अररिया शामिल हैं। शुक्रवार शाम तक बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या 47.33 लाख थी। राज्य सरकार ने अधिकारियों को कटाव की किसी भी घटना की तत्काल सूचना देने और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संसाधन उपलब्ध रखने का निर्देश दिया है।

End of Feed