बिहार में बाढ़ पीड़ितों को मरहम लगाने का प्लान, CM सम्राट चौधरी ने दी एक महीने की सैलरी; आगे आए और नेता

बिहार में बाढ़ की विभीषिका झेल चुके लोगों को राहत देने के लिए नेताओं ने अपनी सैलरी का कुछ हिस्सा दान करने का फैसला किया है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन के बाद सीएम सम्राट चौधरी ने राहत कोष में एक महीने का वेतन देने का ऐलान किया है।

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को राज्य में बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में एक महीने का वेतन दान किया।ओस ऐलान से एक दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने घोषणा की थी कि वह बाढ़ पीड़ितों के लिए राज्यसभा सदस्य के तौर पर तीन माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर रहे हैं। चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ’’मुख्यमंत्री के तौर पर, मैं बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए राहत कोष में एक माह का वेतन दे रहा हूं। गायक से नेता बने भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी घोषणा की है कि वह इस कोष में दो माह का वेतन देंगे।

Chief Minister Relief Fund

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

कितने जिले बाढ़ से प्रभावित

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, बिहार में बाढ़ के गंभीर हालात हैं और 15 जिलों में लगभग 49.72 लाख लोग इसकी विभीषिका झेल रहे हैं। राज्य में पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय और बक्सर प्रभावित जिले हैं। विभाग ने बताया कि गंगा, कोसी, पुनपुन, बूढ़ी गंडक, बागमती और घाघरा नदियां कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

End of Feed