बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 45 डीएसपी के तबादले, CID और EOU में नई तैनाती

Bihar Police Transfer: बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 45 डीएसपी और 34 राजस्व अधिकारियों का तबादला किया है। कई अधिकारियों को सीआईडी, ईओयू, ट्रैफिक और साइबर क्राइम जैसे अहम विभागों में नई जिम्मेदारी दी गई है।

Bihar Police Transfer: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए पुलिस (Bihar Police Tabadala) और राजस्व विभाग में कई अधिकारियों का तबादला किया है। इस बदलाव के तहत कुल 45 डीएसपी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं, 54 पुलिस अधिकारियों के स्तर पर भी कई अहम पोस्टिंग में परिवर्तन किया गया है। नए आदेश के अनुसार मो. अली अंसारी को एआईजी ट्रैफिक बिहार बनाया गया है। आशीष कुमार सिंह को पटना ट्रैफिक डीएसपी की जिम्मेदारी दी गई है। अशफाक अंसारी को मद्य निषेध विभाग में डीएसपी नियुक्त किया गया है।

Bihar Police Transfer

पटना ट्रैफिक डीएसपी बने आशीष कुमार सिंह (Photo: Canva)

मनोज राम को ASP CID, वंदना को भी मद्य निषेध विभाग में ASP की जिम्मेदारी

मनोज राम को एएसपी सीआईडी बनाया गया है, जबकि वंदना को भी मद्य निषेध विभाग में एएसपी की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा रेशु कृष्णा को सीआईडी, महेश चौधरी और अन्य अधिकारियों को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) और साइबर क्राइम जैसे महत्वपूर्ण विभागों में तैनात किया गया है। इसी तरह कुछ अधिकारियों को जिलों में एसडीपीओ और साइबर डीएसपी के पद पर भी भेजा गया है। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ राज्य के अलग-अलग जिलों में तैनात किया गया है ताकि प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

End of Feed