दिल्ली से लौटते ही Nitish Kumar के घर पहुंचे CM सम्राट चौधरी, 20 मिनट की मुलाकात में क्या हुई बात?

दिल्ली दौरे के बाद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बुधवार 4 नवंबर को पूर्व CM नीतीश कुमार से मुलाकात की। 20 मिनट की बातचीत में बिहार के विकास, गंगा समझौते, रेलवे और केंद्र के प्रस्तावों की जानकारी दी गई।

बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar की मुलाकात को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दिल्ली में केंद्र सरकार के कई मंत्रियों के साथ बैठक के बाद CM सम्राट चौधरी आज यानी बुधवार 4 नवंबर को पटना में नीतीश कुमार के आवास पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच लगभग 20 मिनट तक बातचीत हुई। इस दौरान मंत्री विजय चौधरी भी नीतीश कुमार के आवास पर मौजूद थे।

Nitish Kumar and Samrat Choudhary ANI

नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री Samrat Chudhary ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उन्होंने नीतीश कुमार को दिल्ली में हुई बैठकों और बिहार के लिए केंद्र सरकार के साथ हुए समझौतों की जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश लेकर वह नीतीश कुमार को बधाई देने पहुंचे थे। हालांकि, इस मुलाकात के बाद राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं, लेकिन मुख्यमंत्री ने बातचीत का मुख्य उद्देश्य बिहार से जुड़े विकास कार्यों की जानकारी देना बताया।

End of Feed