नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जेडीयू में शामिल, कहा- पिता के फैसले का सम्मान; क्या बनेंगे डिप्टी सीएम?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जेडीयू ज्वाइन कर ली है। इस मौके पर पटना में नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने क्या कहा जानिए।

Nishant Kumar Joins JDU: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जेडीयू ज्वाइन कर ली है। इस मौके पर पटना में नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने कहा कि मेरे पिता ने राज्यसभा जाने का फैसला किया है; हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं और उनके मार्गदर्शन में काम करते रहेंगे।

Nishant kumar

निशांत कुमार JDU में शामिल

पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए काम करूंगा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार को जेडीयू में शामिल हो गए और उन्होंने कहा कि वे पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। 40 वर्ष से अधिक आयु के इंजीनियरिंग स्नातक निशांत को पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह 'ललन' और जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा सहित शीर्ष नेताओं की उपस्थिति में पार्टी में शामिल किया गया।

End of Feed