शहर

मुख्यमंत्री Samrat Choudhary और दोनों उप मुख्यमंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, जानें किसे क्या-क्या मिला

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली, उनके साथ दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए गए हैं। तीनों के बीच आज ही मंत्रालयों का बंटवारा भी हो गया है।

Image

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उप मुख्यमंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा

Bihar News: बिहार के नए मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने आज यानी बुधवार 15 अप्रैल को पद और गोपनीयता की शपथ ली। आज सुबह BJP नेता सम्राट चौधरी के साथ ही JDU के दो नेताओं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी शपथ ली। JDU के दोनों नेताओं को उप मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है।

इन तीनों के अलावा आज किसी भी अन्य मंत्री ने शपथ नहीं ली। जल्द ही सम्राट चौधरी के मंत्रीमंडल का विस्तार होगा। फिलहाल इन तीनों के बीच ही मंत्रालयों का बंटवारा किया गया है। सम्राट चौधरी बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री हैं और उन्होंने अपने पास गृह, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन और खेल के साथ ही कला और संस्कृति सहित कुल 29 विभाग रखे हैं।

सीएम सम्राट चौधरी के विभाग

  1. सामान्य प्रशासन
  2. गृह
  3. मंत्रिमंडल सचिवालय
  4. निगरानी
  5. निर्वाचन
  6. राजस्व एवं भूमि सुधार
  7. खान एवं भू-तत्व
  8. नगर विकास एवं आवास
  9. स्वास्थ्य
  10. विधि
  11. उद्योग
  12. पथ निर्माण
  13. कृषि
  14. लघु जल संसाधन
  15. श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण
  16. युवा, रोजगार एवं कौशल विकास
  17. पर्यटन
  18. कला एवं संस्कृति
  19. डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन
  20. आपदा प्रबंधन
  21. पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
  22. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण
  23. सूचना प्रौद्योगिकी
  24. खेल
  25. सहकारिता
  26. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
  27. गन्ना उद्योग
  28. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
  29. पंचायती राज
  30. ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हैं।

जबकि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को कुल 10 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें जल संसाधन, अल्पसंख्यक मामले, शिक्षा, उच्च शिक्षा, परिवहन और ग्रामीण विकास मंत्रालय भी शामिल हैं।

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के विभाग

  • जल संसाधन
  • संसदीय कार्य
  • सूचना एवं जन-संपर्क
  • भवन निर्माण
  • अल्पसंख्यक कल्याण
  • शिक्षा
  • विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा
  • ग्रामीण विकास
  • परिवहन
  • उच्च शिक्षा
ये भी पढ़ें - जिस इकलौते घर ने रोके रखी Delhi Dehradun Expressway की रफ्तार, जानें उसका क्या हुआ?

दूसरे उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को 8 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें ऊर्जा और वित्त प्रमुख हैं।

उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के विभाग

  1. ऊर्जा
  2. योजना एवं विकास
  3. मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
  4. वित्त
  5. वाणिज्य-कर
  6. समाज कल्याण
  7. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
  8. ग्रामीण कार्य
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article