बिहार में BJP ने कर दिया बड़ा खेल, निर्दलीय जीते दोनों MLC को अपनी पार्टी में किया शामिल

Bihar MLC Election: बिहार में एमएलसी चुनाव में निर्दलीय के तौर पर जीत दर्ज करने वाले दोनों नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। राहुल राज सारण शिक्षक स्नातक सीट से जीते हैं, जबकि बंशीधर बृजवासी ने तिरहुत स्नातक सीट पर जीत हासिल की है।​

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजे आने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। 8 सीटों पर हुए एमएलसी चुनाव में निर्दलीय के तौर पर जीत दर्ज करने वाले दोनों नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। बंशीधर बृजवासी और राहुल राज ने शनिवार को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। दोनों नेताओं ने कहा कि वे शिक्षकों और छात्रों के मुद्दों पर सरकार के साथ रहकर काम करना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने बीजेपी का समर्थन करने का फैसला किया है। राहुल राज सारण शिक्षक स्नातक सीट से जीते हैं, जबकि बंशीधर बृजवासी ने तिरहुत स्नातक सीट पर जीत हासिल की है।

Bihar (1)

बिहार के दोनों निर्दलीय MLC बीजेपी में हुए शामिल (फोटो साभार- TNN)

CM से मुलाकात के बाद दोनों विधायकों ने लिया फैसला

बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं की उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद यह फैसला लिया गया। सदस्यता ग्रहण के बाद विधान परिषद में बीजेपी की ताकत बढ़ गई है। चुनाव के बाद बीजेपी की सीटें घटकर 24 रह गई थीं, लेकिन इन दोनों के समर्थन के बाद अब आंकड़ा 26 पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि 23 अक्टूबर को 8 सीटों पर मतदान हुआ था। इसमें बीजेपी ने 3, जेडीयू ने 1, आरजेडी ने 1 और जन सुराज ने 1 सीट जीती थी, जबकि 2 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया था। पटना शिक्षक सीट पर बीजेपी के दिग्गज नवल किशोर यादव को हार का सामना करना पड़ा था, उन्हें आरजेडी के डॉ. संजीव कुमार ने हराया था।

End of Feed