भोजपुर एनकाउंटर पर भारी बवाल; NH-922 पर शव रखकर प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज, शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

NH 922 Ara Buxar Highway Jam: बिहार के भोजपुर में भरत भूषण तिवारी के कथित एनकाउंटर के बाद भारी बवाल हो गया। परिजनों ने NH-922 पर शव रखकर जाम लगाया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

Bhojpur Police Encounter Bihar: बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में बुधवार को हुए हाई-प्रोफाइल पुलिस मुठभेड़ का मामला अब बेहद गरमा गया है। मुठभेड़ में मारे गए 24 वर्षीय युवक भरत भूषण तिवारी के शव को लेकर गुरुवार को परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने आरा-बक्सर फोरलेन (NH-922) को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बीच, बढ़ते आक्रोश और प्रशासनिक चूक को देखते हुए भोजपुर एसपी की अनुशंसा पर शाहाबाद रेंज के डीआईजी (DIG) नवीन चंद्र झा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहपुर थाना अध्यक्ष (SHO) राजेश मालाकार, एक सब-इंस्पेक्टर (SI) और तीन पुलिस के जवानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

भोजपुर एनकाउंटर पर भारी बवाल; NH-922 पर शव रखकर प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज, शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

भोजपुर एनकाउंटर पर भारी बवाल; NH-922 पर शव रखकर प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज, शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद जब भरत भूषण का शव गांव पहुंचा, तो ग्रामीण भड़क उठे। परिजनों ने शव को एनएच-922 पर बिलौटी गांव के समीप रखकर हाईवे को पूरी तरह ठप कर दिया। करीब चार घंटे तक चले इस प्रदर्शन के कारण फोरलेन पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं।

End of Feed