Begusarai Hotel Rape Case: बिहार के बेगूसराय जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद खौफनाक और संवेदनहीन वारदात सामने आई है। यहां एक स्थानीय होटल के कमरे में युवती के साथ दुष्कर्म करने और उसके बाद उसे लात-घूंसों से बेरहमी से पीटने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने इस पूरी दरिंदगी का वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
बिहार: रहम की गुहार लगाती युवती को बेरहमी से मारा, किया दुष्कर्म...होटल में ऑन कैमरा वहशी-दरिंदे ने किया रिकॉर्ड
वीडियो के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जिसके बाद बेगूसराय पुलिस ने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया है।
होटल के कमरे में हैवानियत, गिड़गिड़ाती रही पीड़िता
पीड़िता ने बताया कि वह घर से निकली तो एक युवक बाइक पर बैठाकर उसे होटल ले गया और वहां किसी दूसरी लड़के के हवाले कर दिया। बताया गया कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी रोहित कुमार उसे होटल के कमरे में ले गया और दरवाजा बंद कर दिया। आरोपी ने युवती को झांसे में लेकर या दबाव बनाकर एक होटल के कमरे में बुलाया, जहां उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया।
घटना के दौरान पीड़िता जब विरोध करने या रोने लगी, तो आरोपी ने उसके साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की। वायरल वीडियो में आरोपी पीड़िता पर लात-घूंसे बरसाते और उसे बुरी तरह पीटते हुए दिखाई दे रहा है, जबकि बेबस पीड़िता हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाती रही।
आरोपी ने अपनी इस हैवानियत को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया और बाद में इसे वायरल कर दिया, जिससे पीड़िता की पहचान और सम्मान पर गहरा आघात पहुंचा है।
घटना रविवार की बताई जा रही है और यह शहर के NH 31 पर स्थित एक होटल की है। बेगूसराय शहर थाने के इंस्पेक्टर-कम- SHO सतीश कुमार हिमांशु ने मंगलवार को कहा कि पीड़िता के परिवार ने सोमवार शाम को इस संबंध में FIR दर्ज कराई है।
वीडियो में एक युवक लड़की के बाल पकड़कर खींचते हुए देखा जा सकता है। वह उसे चप्पलों से पीटते हुए भी दिख रहा है। युवक ने कथित तौर पर होटल के कमरे में भी लड़की के साथ बलात्कार किया। SHO ने कहा, 'युवक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के रोहित कुमार के रूप में हुई है। एक अन्य युवक, जो सीधे तौर पर शामिल नहीं है, जहां उसका नाम भी FIR में दर्ज किया गया है।'
चिल्लाती रही लड़की, कोई होटल स्टाफ नहीं आया
साथ ही साथ कानून व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है। दरअसल 27 सितंबर रात अपराधियों ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी एक महिला का पहले अपहरण किया फिर उसे होटल ब्लू डायमंड में ले जाकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया एवं चाकू की नोक पर महिला के साथ घंटों बलात्कार करता रहा।
बाद में किसी तरह महिला ने बाथरूम जाने के बहाने अपने आप को बाथरूम में कैद कर लिया और वहां से परिजनों को मोबाइल के माध्यम से इसकी सूचना दी।
तत्पश्चात परिजन आकर किसी तरह उस महिला की जान बचाई। लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि घंटो चली इस घटना के दौरान ना तो होटल का कोई स्टाफ या ना ही कोई सुरक्षा कर्मी के द्वारा इस घटना की जानकारी लेने की कोशिश की गई। पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के एक होटल की है।
हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस के बीच खलबली मची हुई है। नगर थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित ब्लू डायमंड होटल में इस तरह से एक लड़की के साथ रेप और मारपीट की घटना एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल कर कर दिया है। वीडियो अब जो है सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस पर भी सवाल उठने लगा है।
