बिहार में छात्र आंदोलन हुआ हिंसक, छपरा में छात्रों ने पुलिस पर किया पथराव; पटना-सासाराम में भी भड़का बवाल

Students Protest In Bihar: बिहार बंद के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन कई जिलों में उग्र हो गया। छपरा में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। पटना के गांधी मैदान और सासाराम में भी छात्रों और पुलिस के बीच झड़प व पथराव की घटनाएं सामने आईं। हालात को देखते हुए कई जगह भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Students Protest In Bihar: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर बिहार बंद के दौरान शनिवार को कई जिलों में छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। छपरा, पटना और सासाराम में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति देखने को मिली। छपरा में प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके जवाब में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए कार्रवाई की, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्रदर्शनकारी पथराव करते और पुलिस उन्हें तितर-बितर करती दिखाई दे रही है।

bihar bandh

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर बिहार में बवाल।

वहीं, बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना में भी छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। गांधी मैदान के पास प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया। उधर, सासाराम में भी छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। पथराव और हंगामे के बाद इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। बिहार के कई हिस्सों में जारी इस आंदोलन के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है, जबकि प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

End of Feed