Kutch: भुज में SOG की बड़ी कार्रवाई; पाकिस्तानी गैंगस्टर की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाने वाला गिरफ्तार

पश्चिम कच्छ के भुज में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी गैंगस्टर शाहबाज भट्टी की नकली इंस्टाग्राम आईडी बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर से गांजा, हथियार और नकली नोट बरामद किए गए हैं। यह छापेमारी नशे, हथियार और नकली मुद्रा से जुड़ी अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

Bhuj SOG Arrest: पश्चिम कच्छ के भुज क्षेत्र में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी गैंगस्टर शाहबाज भट्टी की नकली इंस्टाग्राम आईडी बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से 669 ग्राम गांजा, एक देसी सिंगल बैरल बंदूक, 181 बंडल नकली भारतीय नोट, एक छुरी, दो कुल्हाड़ियां और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। जब्त किए गए माल की कुल कीमत लगभग 55,700 रुपये बताई गई है।

Big Action of SOG in Bhuj

भुज में एसओजी का बड़ा एक्शन

इंस्टाग्राम पर फॉलो और फर्जी आईडी

एसओजी की टीम को जानकारी मिली कि आरोपी आफताब उर्फ अल्ताफ रजाक खाटकी (27 वर्ष, भुज) ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शाहबाज भट्टी को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया हुआ था और उसकी फर्जी इंस्टाग्राम आईडी भी बनाई थी। आरोपी अपराधी मानसिकता से प्रेरित होकर संदेहास्पद वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड करता था।

End of Feed