Bhopal News: RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले का शव प्रेमी के घर मिला, आशिक ने शादी ना करने पर हथौड़े से मारा, खुद भी दी जान

Minakshi Gokhale Murder: भोपाल की लेकपर्ल कॉलोनी में दतिया में पदस्थ RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी गई।

Bhopal RTO Inspector Murder: राजधानी भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र स्थित लेकपर्ल कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दतिया में पदस्थ 45 वर्षीय आरटीओ (RTO) इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की उनके प्रेमी पवन कुमार द्विवेदी के घर में नृशंस हत्या कर दी गई। सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर हत्या करने के बाद आरोपी पवन ने घर से महज 20 मीटर दूर एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती पुलिस जांच में हत्या और खुदकुशी की वजह शादी को लेकर चल रहा विवाद सामने आई है।

Bhopal News:  RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले का शव प्रेमी के घर मिला, आशिक ने शादी ना करने पर हथौड़े से मारा, खुद भी दी जान

Bhopal News: RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले का शव प्रेमी के घर मिला, आशिक ने शादी ना करने पर हथौड़े से मारा, खुद भी दी जान

आंगन में किया हमला, फिर घसीटकर अंदर ले गया शव

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह लेकपर्ल कॉलोनी स्थित मकान में आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले का खून से सना शव बरामद हुआ। मीनाक्षी के सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे और शव के पास ही खून से सना हथौड़ा पड़ा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि रविवार देर रात घर के आंगन में हथौड़े से सिर पर चार वार कर उनकी हत्या की गई, जिसके बाद शव को घसीटकर कमरे के अंदर ले जाया गया।

End of Feed