MP News: दो का पहाड़ा नहीं सुना पाया मासूम, महिला प्रिंसिपल ने पाइप से की पिटाई, मामला दर्ज

एमपी के देवास जिले में पहली कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे की प्रिंसिपल ने पाइप से केवल इसलिए पिटाई की क्योंकि पर दो का पहाड़ा नहीं सुना पाया। घटना के बारे में पता लगते ही मासूम के पिता ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने महिला प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू की।

MP News: मध्यप्रदेश के देवास जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी विद्यालय में दो का पहाड़ा नहीं सुनाने पर सजा के रूप में छह वर्षीय बच्चे को पाइप से मारा गया। मारपीट के आरोप में इस संस्थान की महिला प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सिविल लाइन पुलिस थाने के प्रभारी हितेश पाटिल ने बताया कि निजी विद्यालय की प्रिंसिपल शशिकला ठाकुर के खिलाफ पहली कक्षा के छात्र से मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है।

Crime News

देवास में दो का पहाड़ा न सुनाने पर प्रिंसिपल ने मासूम के साथ की मारपीट (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

दो का पहाड़ा न सुनाने पर पाइस से बच्चे की पिटाई

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने पीड़ित बच्चे के पिता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 के संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया। पाटिल ने आरोपों के हवाले से बताया कि विद्यालय की प्रिंसिपल ने 11 अक्टूबर को इस बच्चे को सजा के तौर पर प्लास्टिक के पाइप से इसलिए पीटा क्योंकि वह कक्षा में दो का पहाड़ा नहीं सुना पाया था।

End of Feed