भोपाल के गांधीनगर इलाके में मंगलवार की रात अलग अलग जगहों पर दो आत्महत्या की घटनाएं हुईं। गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता और एक युवक ने खुदकुशी कर ली। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।
गांधीनगर में दो आत्महत्याएं
एक महिला ने मंगलवार की रात जहर खा लिया। इलाज के दौरान महिला ने बुधवार के तड़ते दम तोड़ दिया। 21 वर्षीय मृतका का नाम रिया धनक है। रिया की दो साल पहले लव मैरिज की थी। उसका एक बेटा भी है। हाल के दिनों में उसके पति के साथ विवाद बढ़ रहे थे।
इस घटना के बाद उसकी हालत बिगड़ने पर रिया को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने देर रात उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव बरामद कर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। बुधवार दोपहर पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। टीआई बृजेंद्र मसकोले के अनुसार, चूंकि रिया नवविवाहिता थी, इसलिए मामले की जांच एसीपी द्वारा की जाएगी।
इसके अलावा, गांधीनगर पुलिस ने एक अन्य मामले में विकास मेहरा (19) की आत्महत्या की सूचना दी। विकास, जो पहले एक बुटीक में काम करता था, मंगलवार रात को अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि उसका किसी से विवाद नहीं था और घर में कोई कलेश भी नहीं हुआ था। पुलिस ने मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं पाया और मामले में पंचनामा कायम कर जांच शुरू कर दी है।
