Indore : बाल आश्रम में दो दिन में 3 बच्चों की मौत, 12 अस्पताल में भर्ती; जांच टीमें कर रहीं पड़ताल

मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित एक बाल आश्रम में दो दिन के भीतर तीन बच्चों की मौत से खलबली मची है। 12 अन्य बच्चे भी उल्टी-दस्त होने पर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।

मुख्य बातें

2 children died in children shelter Home

इंदौर के बाल आश्रम में दो बच्चों की मौत

  • इंदौर के बाल आश्रम में 3 बच्चों की संदिग्ध हालात में मौत
  • 12 बच्चे उल्टी-दस्त के होने पर सरकारी अस्पताल में भर्ती
  • अनाथ और मानसिक परेशानियों से जूझ रहे बच्चे बाल आश्रम में रह रहे

इंदौर के एक बाल आश्रम में दो दिन के भीतर तीन बच्चों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जबकि 12 बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत के साथ एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि मल्हारगंज थाना क्षेत्र में ‘श्री युगपुरुष धाम’ के बाल आश्रम में रहने वाले करण (12) ने सोमवार को दम तोड़ा, जबकि आश्रम के सात वर्षीय बच्चे आकाश की मंगलवार सुबह मौत हो गई। शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों बच्चों की मौत का वास्तविक कारण पता चल सकेगा।

End of Feed